Monday, January 21, 2013

तेरी गीता मेरी गीता -9-बसंत



प्रश्न - बुद्धि को सूक्ष्म किस प्रकार किया जा सकता है?
उत्तर -  विचारों की गति( frequency) को कम करके बुद्धि को सूक्ष्म किया जा सकता है.
प्रश्न- कृपया विचारों की गति (frequency) को कम करने का सरलतम उपाय बताएं.
उत्तर -  नाक के अगले हिस्से को लगातार देखते रहें. श्वास में ॐ को प्रवाहित करें.
दिन में नीले आकाश को एक टक देखते रहें. यदि आपका निवास  एकांत में बड़ी नदी के समीप हो तो नदी की धारा को एक टक निहारें. एकांत में टहलते हुए अपने कदमों को निहारें.
अकेले एकांत बंद कमरे में  आँख खोलकर एक घंटा शांत बैठे रहें. इस समय कोई कार्य न करें. एकांत से घबड़ाये नहीं. एकांत परमात्मा का दिया महान वरदान है.
आँख बंद कर ध्यान कदापि न करें. आँख बंद करते ही विचारों की बाड़ आ जाएगी. आँख बंद कर ध्यान बुद्धि की गति कम होने पर करना चाहिए.

No comments:

Post a Comment

कॉस्मिक सीड म्यूटेशन थ्योरी CSMT

संक्षिप्त परिचय (Abstract) CSMT विज्ञान और दर्शन को जोड़ने वाला एक चिंतन है। पारंपरिक विज्ञान मानता है कि दिमाग के विकास के बाद चेतना पैदा ह...