Thursday, November 3, 2011

वेदान्त–vedant–अध्याय-८- एक ॐकार सत् नाम–प्रो बसन्त

  
                 एक ॐकार सत् नाम
परब्रह्म परमात्मा का नाम है. ही सत् नाम है. परमात्मा का अहँकार है. ही शब्द ब्रह्म है. नाम नामी दोनों एक हैं. इसके अंतर्गत संसार की उत्पत्ति, विस्तार और लय और अनिर्वचनीय स्थिति अर्थात जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता, समायी है. वही भूत, वर्तमान और भविष्य है, समय से परे भी वही है.
भूत भवि भव ॐकार है
काल परे भी सोहि.
ॐकार तीन पाद हैं और मात्रा रहित ॐकार चौथा पाद है यह चार पाद जाग्रत, स्वप्नवत, सुसुप्त और अनिर्वचनीय हैं अनिर्वचनीय पाद आत्मा कहा गया है. -ब्रह्म का जागृत स्वरूप  जगत है यह  वैश्वानर कहलाता है यह जगत को रात्रि दिन भोगता है.उ- स्वप्न के सामान जो जगत में व्याप्त है वह ब्रह्म का दूसर पाद तैजस है.म- सुप्तवत जब कोई कामना नहीं होती न कोई स्वप्न के सामान दृश्य होता है केवल ज्ञान रहता है.यह चैतन्य परब्रह्म जो आनन्द भोग का भोक्ता है ब्रह्म.का तीसरा  पाद है.
मात्रा रहित ॐकार- जब बहार भीतर शून्य हो जाता है,नकोई चिन्तन  रहता है न शब्द रहता है प्रपंच समाप्त हो जाते हैं केवल शान्त शिवम अद्वितीय स्थिति रहती है  यहाँ आत्म ज्ञान होता है यही ब्रह्म का चोथा पाद है.

ओंकार है धनुष
और तीर है आत्म
लक्ष ब्रह्म है जानकर
शर सम स्थिर होय
सावधान फिर स्वयं हो
ब्रह्म लक्ष को भेद.४-२-मुंडकोपनिषद्


ॐकार पर ब्रह्म है
यही परम का ज्ञान.१५-2 -कठ उपनिषद




यह अक्षर ही ब्रह्म है
अक्षर ही परब्रह्म
इस अक्षर को जानकर
वही प्राप्त जिस चाह.१६. कठ उपनिषद



ॐ श्रेष्ठ आलम्ब है
ॐ है आश्रय परम
जान इस अवलम्ब को
ब्रह्मलोक गरिमान.१७-2. कठ उपनिषद

सम्पूर्ण मांडूक्योपनिषद् ॐअक्षर ब्रह्म  को प्रतिपादित करता है.

ॐ अक्षर ब्रह्म है
जगत है प्राकट्य
भूत भवि भव ॐकार है
काल परे भी सोहि.

जो कुछ है वह ब्रह्म है
नहिं परे पर ब्रह्म
चरण चार पर ब्रह्म के
जान विलक्षण ब्रह्म.

ब्रह्म जागृति जगत है
जो विस्तृत ब्रह्माण्ड
लोक सात हैं सप्त अंग
मुख उन्नीस हैं जान
पाद प्रथम वैश्वानर जिसका
भोगे जग दिव रात्रि.

स्वप्न भांति सम व्याप्त जग
ज्ञान ब्रह्म पर ब्रह्म
सात अंग उन्नीस मुख
तैजस दूसर पाद.



विशेष सात अंग सात लोक हैं. मूलाधार, स्वाधिष्ठान, मणिपुर, अनाहत, विशुद्ध, आज्ञा, सहत्रधार चक्र. उन्नीस मुख पांच कर्मेन्द्रियाँ,पांच ज्ञानेन्द्रियाँ.पांच प्राण- प्राण, अपान, समान,व्यान, उदान तथा मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार.


नहीं कामना सुप्त में
नहीं स्वप्न नहिं दृश्य
सुप्त सम है ज्ञान घन
मुख चैतन्य परब्रह्म
आनन्द भोग का भोक्ता
तीसर पाद पर ब्रह्म.

यह सर्वेश्वर सर्वज्ञ है
अन्तर्यामी जान
सकल कारण जगत का
सभी भूत का यही निधान.

प्रज्ञा अंतर की नहीं
नहीं बाह्य का प्रज्ञ
भीतर बाहर प्रज्ञ ना
ना प्रज्ञाघन जान
नहीं प्रज्ञ अप्रज्ञ नहिं
नहीं दृष्ट अव्यवहार्य
नहीं ग्राह्य नहिं लक्षणा
नहीं चिन्त्य उपदेश
जिसका सार है आत्मा
जो प्रपंच विहीन
शान्त शिवम अद्वितीय जो
ब्रह्म का चोथा पाद.


वह आत्मा ॐकारमय
अधिमात्रा से युक्त
अ ऊ म तीन पाद हैं
मात्रा जान तू पाद.


अकार व्याप्त सर्वत्र है
आदि जाग्रत जान
वेश्वानर यह पाद है
जान प्राप्त सब काम.


उकार मात्रा दूसरी
और श्रेष्ठ अकार
उभय भाव है स्वप्नवत
तैजस दूसर पाद
जो है इसको जानता
प्राप्त ज्ञान उत्कर्ष
उस कुल में नहिं जन्म कोउ
जेहि न हिरण्यमय ज्ञान.

हिरण्यमय शब्द सूत्रात्मा, जीवात्मा के लिए है.


मकार तीसरी मात्रा
माप जान विलीन
सुसुप्ति स्थान सम देह है
प्रज्ञा तीसर पाद
जान माप सर्वस्व को
सब लय होत स्वभाव.

मात्रा रहित ॐकार है
ब्रह्म का चौथा पाद
व्यवहार परे प्रपंच परे
कल्याणम् है आत्म
आत्म बोध कर आत्म से
आत्म प्रवेशित नित्य.

भगवदगीता में श्रीभगवान ने जगह जगह की महिमा बतायी है.


ओंकार पर ब्रह्म है, व्यवहार मम चिन्तन करे।। 13-8।।

ऊँ परमात्मा का नाम है और आत्मा परमात्मा एक हैं। ऊँकार स्वरूप परमात्मा का चिन्तन करते हुए तथा ऊँ का भी लय करते हुए (अक्षर परब्रह्म जो मेरा स्वरूप है अर्थात वह और मैं एक हैं), तत्पश्चात अपने जन्म, स्थिति एवं अन्त के चिन्तन का भी लोप करते हुए; इस प्रकार ब्रह्म से तदाकार होता हुआ, इस देह का त्याग करता है वह ब्रह्मस्वरूप हो जाता है।

अक्षर में हूँ शब्द ।। 25-10।।

महर्षियों में मैं भृगु हूँ, वाणी में प्रणव अर्थात ऊँहूँ, सब यज्ञों में जप यज्ञ और स्थित रहने वालों में हिमालय हूँ।

ऊँ तत् सत् यह त्रिविध हैं, ब्रह्म नाम कहलात।। 23-17।।

यदि आप की महिमा जानना चाहते हैं तो ॐ के स्वर को अपने अंदर गुंजायमान करें, गुंजायमान करते ही सम्पूर्ण चेतना में इसका प्रभाव आप स्वयं महसूस करेंगे. स्फुरण स्वयं होने लगेगा.

No comments:

Post a Comment

BHAGAVAD-GITA FOR KIDS

    Bhagavad Gita   1.    The Bhagavad Gita is an ancient Hindu scripture that is over 5,000 years old. 2.    It is a dialogue between Lord ...