Wednesday, February 20, 2013

तेरी गीता मेरी गीता- 22- बसंत



प्रश्न- कृपया एक लाइन में बताने का कष्ट करें कि ईश्वर क्या है?
उत्तर- पूर्ण विशुद्ध ज्ञान जो जड़ को चेतन और चेतन को जड़ करने में समर्थ है.
प्रश्न- सृष्टि क्या है?
उत्तर-जड़ और चेतन का संयोग सृष्टि है.
प्रश्न- चेतन क्या है?
उत्तर-ज्ञान के साथ क्रिया शक्ति.
प्रश्न- जड़ क्या है?
उत्तर-- क्रिया शक्ति का अभाव अथवा न्यूनता जड़ है.
प्रश्न-.अभाव अथवा न्यूनता से क्या तात्पर्य है?
उत्तर- सृष्टि में पूर्ण जड़ कुछ है ही नहीं, इसलिए प्राणी अथवा पदार्थ सापेक्ष रूप से जड़ होते हैं.
प्रश्न- मोक्ष क्या है?
उत्तर- अपना नियंता हो जाना मोक्ष है.
प्रश्न- ईशत्व क्या है?
उत्तर- सृष्टि की सम्पूर्ण दिव्यताओं का एक साथ होना ईशत्व  है.
प्रश्न- धर्म क्या है?
उत्तर-धर्म  का अर्थ है जिसने धारण किया है और जिसको धारण किया जाता है.
प्रश्न- जिसने धारण किया है वह कोन है?
उत्तर- विशुद्ध ज्ञान स्वरुप परमात्मा ने सृष्टि को धारण किया है अतः परमात्मा ही धर्म है.
प्रश्न- जिसको धारण किया जाता है वह कोन है?
उत्तर- स्वभाव.
प्रश्न- स्वभाव क्या है?
उत्तर- प्रत्येक प्राणी अथवा पदार्थ की प्रकृति उसका स्वभाव है.
प्रश्न- फिर हिन्दू, मुसलमान, ईसाई क्या हैं?
उत्तर- उनसे जाकर पूछो.
प्रश्न- आप क्या हैं?
उत्तर- यह आप की खोज का विषय है.

No comments:

Post a Comment

BHAGAVAD-GITA FOR KIDS

    Bhagavad Gita   1.    The Bhagavad Gita is an ancient Hindu scripture that is over 5,000 years old. 2.    It is a dialogue between Lord ...